ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 March 2025

पंजाब में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई , 40 बच्चे थे सवार

पंजाब में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई , 40 बच्चे थे सवार

पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई । मिली जानकारी अनुसार मोगा के निहाल सिंह वाला में 35 से 40 बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।