ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 22 May 2026

पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला

पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला
पंजाब : पंजाब में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेशवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए सोमवार, 25 मई से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। अब इस समय खुलेंगे स्कूल और दफ्तर नए आदेशों के अनुसार, 25 मई से सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे तक काम करेंगे। यह नया शेड्यूल स्कूलों की सभी कक्षाओं पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन को सख्ती से पालन के निर्देश यह नया टाइम-टेबल सोमवार से पूरी तरह प्रभाव में आ जाएगा। शिक्षा विभाग और सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करवाएं।