ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 25 May 2023

सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिरे , अस्पताल में भर्ती

Satyendar Jain slipped and fell in Tihar Jail's washroom, hospitalized
Satyendar Jain slipped and fell in Tihar Jail's washroom, hospitalized
नई दिल्ली : खबर है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े। मिली जानकारी अनुसार उन्हें सुबह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया । दोपहर उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट किया गया है। उन्हें फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। तिहाड़ के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 के मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। यहां उन्हें कमजोरी की शिकायत के बाद ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। शुरुआती जांच में उनके अंग ठीक से काम कर रहे थे, लेकिन जैन ने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। [metaslider id=25498]