Saturday, 04 December 2021
Jalandhar
सरदार गुरभजन सिंह जी ने आज संभाला ज़िला शिक्षा अधिकारी ( एलिमेंट्री ) का चार्ज
[metaslider id=711]
ब्यूरो : आज सरदार गुरभजन सिंह जी ने जालंधर के जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) का कार्य भार संभाला । इस मौके पर उनका स्वागत उप ज़िला शिक्षा अधिकारी सरदार गुरचरण सिंह मुल्तानी ने गुलदस्ता दे कर किया। इस मौके पर उन्हें कार्य भार पुराने ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री राम पाल जी ने सौंपा। इस मौके पर ज़िला शिक्षा अधिकारी सरदार हरिंदर सिंह (सेकेंडरी) जी भी मौजूद थे। इस मौके पर काफी संख्या में दफ्तर के स्टाफ तथा अध्यापक मौजूद थे। नए बने शिक्षा अधिकारी सरदार गुरभजन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाए जा रहे सभी प्रोजेक्ट्स को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा टीचर्स को आ रही किसे भी दिक्कत को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। [metaslider id=1461]