ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 May 2023

टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई' की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत

sarabhai-vs-sarabhai-s-actress-vaibhavi-upadhyaya-died
sarabhai-vs-sarabhai-s-actress-vaibhavi-upadhyaya-died
नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री में मशहूर एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आई है। मशहूर सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा कुल्लू जिले के बंजार इलाके में उस समय हुआ जब वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं और एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उनका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, उसे मामूली चोटें आई हैं। वैभवी को ‘साराभाई वर्सेज साराभाई' की ‘जैस्मीन' के रूप में जाना जाता है। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई' के कलाकारों सतीश शाह, देवेन भोजानी, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। वैभवी ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक' तथा टीवी शो ‘‘सीआईडी'' और ‘अदालत' में भी काम किया था। [metaslider id=25498]