ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 December 2024

जालंधर के इस इलाके में घुसा सांभर , मचा हड़कंप

Sambhar entered this area of ​​Jalandhar, created panic
Sambhar entered this area of ​​Jalandhar, created panic

जालंधर : ठंड का मौसम आते ही कई बार जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घुस आते है , वहीँ अब जालंधर के रिहायशी इलाके में जंगली जानवर के आ जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को राजा गार्डन कॉलोनी में सांभर आ गया। सांभर लोगों के क्वार्टरों में घुस गया। इसके बाद लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि सांभर के शरीर पर कई जगह से खून निकल रहा था। वहीं इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।

इसके बाद लोगों ने जंगलात विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जंगलात विभाग के अधिकारियों ने सांभर को पकड़ा और उसे जंगलों में छोड़ दिया। वहीं इस मौके पर जंगलात विभाग के अधिकारी ने बताया कि जब सांभर शहर में दिखाई देता है तो उसे पकड़ने की कोशिश न की जाए। उन्होंने बताया कि अपना बचाव करने के लिए कई बार ये हमला कर देते हैं पर यह डरपोक जानवर हैं। जगंलों के लगातार काटे जाने व ठंड के कारण ये जानवर शहरी इलाकों में आ रहे हैं। ऐसी स्थिती में तुरंत वन विभाग को सूचना दी जानी चाहिए।