ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 29 November 2021

जालंधर के अस्पताल में घुसा सांभर, मची अफरा तफरी , वन कर्मियों ने पकड़ा

Sambhar entered the hospital in Jalandhar, chaos ensued, forest workers caught
Sambhar entered the hospital in Jalandhar, chaos ensued, forest workers caught
[metaslider id=9199] जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि ईएसआईसी अस्पताल में एक सांभर के घुसने से हड़कंप मच गया। वहीँ इसके बाद स्टाफ से लेकर मरीजों और उनके साथ आए लोगों में अफरा-तफरी मची रही। बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर सांभर शहर में आ पहुंचा। लोगों ने इसे देख शोर मचाना शुरू किया तो सांभर भयभीत हो गया। वहीँ अस्पताल से बाहर निकलने के लिए सांभर इधर उधर दौड़ता रहा। इस बीच वह कई बार दीवार से भी टकराया और ज़ख़्मी हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सांभर के अस्पताल में घुसने की सूचना वन विभाग को दी। वन महकमे के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को पकड़ा लेकिन तब तक सांभर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीँ ये जानकारी मिली है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया है कि सांभर को जंगल ले जाते समय रस्ते में इसकी मौत हो गई है। [metaslider id=5345]