ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 08 July 2021

सलमान और अलवीरा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन

Salman and Alvira Khan accused of cheating, Chandigarh Police sent summons
Salman and Alvira Khan accused of cheating, Chandigarh Police sent summons
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान , अलवीरा खान और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार दरअसल, चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। अब पुलिस ने सलमान, अलवीरा के अलावा बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे और अन्य अधिकारियों संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं और दस दिन के अंदर जवाब मांगा है। [metaslider id="1461"] प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने कहा कि सलमान के कहने पर उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक अग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया लेकिन किसी तरह की भी मदद नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा गया था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है। [metaslider id="5345"] source link