ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 11 November 2026

संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत

संगरूर में पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत

पंजाब : संगरूर में ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रही एक पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 24 लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओवरब्रिज के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर असंतुलित होकर खेत में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि संगरूर में पीआरटीसी बस के एक्सीडेंट की खबर बहुत दुखद है। हादसे में तीन कीमती जानें चली गई हैं और 24 घायलों में से 15 को बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है। प्रशासन को सभी का फ्री इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवारों को यह दुख सहने की ताकत दे... मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।