ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 22 June 2024

Sad News : जालंधर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ के बेटे का निधन

Sad News : जालंधर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ के बेटे का निधन

जालंधर : जालंधर से दुखदायी खबर है। पूर्व विधायक व भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ के बेटे का निधन होने की खबर है। परिवार में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार एमएलए सरबजीत मक्कड़ के छोटे बेटे कंवर की कुछ दिन पहले सर्जरी हुई थी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब ही चल रही थी। बताया जा रहा है कि सरबजीत सिंह के बेटे कंवर को बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कवराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखदायी घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।