ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 30 June 2021

दुखद समाचार : फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हुआ निधन

Sad news: Raj Kaushal, husband of film actress Mandira Bedi, passed away
Sad news: Raj Kaushal, husband of film actress Mandira Bedi, passed away
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। राज इंडस्ट्री के जानेमाने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से राज ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। राज के निधन की खबर से उनके दोस्त और सेलेब्स सदमे में हैं। नेहा धूपिया, कुब्रा सेठ, अमोल पराशर, रोशन अब्बास, रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने राज के निधन पर दुख ज़ाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुबह 11 बजे राज की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसकी फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। राज की अंतिम यात्रा की फोटोज़ और वीडियो काफी भावुक करने वाली हैं। पति के यूं अचानक चले जाने से मंदिरा पूरी तरह टूट गई हैं। [metaslider id="1461"]     source link