Monday, 09 January 2023
Jalandhar
SAD NEWS : मशहूर पंजाबी सिंगर रणजीत बावा के PA की सड़क हादसे में मौत
[metaslider id=24944]
जालंधर : दुखद खबर है कि फेमस पंजाबी सिंगर रणजीत बावा के निजी सहायक (पीए) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर के लिद्दड़ां पुल पर देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार पुल पर टक्कर के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीए के गुरदासपुर में रिश्तेदारों को भी सड़क हादसे की सूचना दे दी है।
वहीँ मौत के बाद रणजीत बावा ने लिखा कि मेरा भाई डिप्टी वोहरा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। भाई अभी हमने बहुत काम करने थे, बहुत आगे जाना था। दोस्त हमारी 20 साल की दोस्ती को तोड़ गया। अलविदा भाई। मेरा दायां हाथ चला गया। रब ने आज बहुत बुरा किया।
[metaslider id=25498]