ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 21 September 2022

Sad News : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, AIIMS में ली आखिरी सांस

Sad News: Famous comedian Raju Srivastava passed away, breathed his last at AIIMS
Sad News: Famous comedian Raju Srivastava passed away, breathed his last at AIIMS
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] नई दिल्ली : दुखद खबर है कि मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. बता दे कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था. जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. [metaslider id=25498] मिली जानकारी अनुसार कल यानी गुरुवार को दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीँ राजू के चाहने वाले इस खबर से बेहद दुखी हैं. कई सालों तक उन्होंने फैंस को हंसाया, गुदगुदाया और लोगों के हर गम को कुछ पल के लिए ही सही दूर करने का काम किया. बता दे कि राजू श्रीवास्तव ने यूं तो 80 के दशक से मनोरंजन की दुनिया में संघर्ष करना शुरू कर दिया था, लेकिन उनको अपने टैलेंट के हिसाब से पहचान नहीं मिल पा रही थी. फिर साल दर साल बीतते गए पर राजू को उतना फेम नहीं हासिल हो पा रहा था, पर फिर साल 2005 आया और वहां से राजू श्रीवास्तव की किस्मत ने करवट बदली. इस साल मशहूर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी के हुनर से सबका दिल जीता और इसी शो से राजू श्रीवास्तव का नाम गजोधर भैय्या के रूप में मशहूर हुआ. [metaslider id=1461]