ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 07 November 2022

बीबी जागीर कौर को शिअद ने पार्टी से निकाला, अनुशासन कमेटी के सामने नहीं हुईं पेश

SAD expelled Bibi Jagir Kaur from the party, did not appear before the Disciplinary Committee
SAD expelled Bibi Jagir Kaur from the party, did not appear before the Disciplinary Committee
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि बीबी जागीर कौर को शिअद ने पार्टी से निकाल दिया है। आपको बता दे कि एसजीपीसी प्रधान पद का चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ी शिअद नेत्री बीबी जागीर कौर को शिरोमणि अकाली दल (SAD) की अनुशासन कमेटी ने आज सोमवार को अपना पक्ष रखने के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेत्री बीबी जागीर कौर को बुलाया था, लेकिन जागीर कौर पेश नहीं हुई। वहीँ पार्टी ने इस अनुशासनहीनता को देखते हुए बीबी जागीर कौर को पार्टी से निकाल दिया है। शिअद अनुशासन कमेटी के चेयरमैन सिकंदर सिंह मलूका, विरसा सिंह वल्टोहा, डा. सुखविंदर सुक्खी व शरणजीत सिंह ढिल्लों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस मे कहा कि आज के बाद बीबी जागीर कौर का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। [metaslider id=25498]