ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 24 April 2023

पंजाब में गुरुद्वारे में हुई बेअदबी , आरोपी युवक ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने पाठियों को मारे थप्पड़

sacrilege-in-punjab-roopnagar-gurudwara-kotwali-sahib-morinda
sacrilege-in-punjab-roopnagar-gurudwara-kotwali-sahib-morinda
पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब में गुरुदवारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। बता दे यहां एक केशधारी युवक ने गुरुद्वारे के अंदर घुसकर पाठ कर रहे ग्रंथियों को अचानक पीटना शुरू कर दिया। यह घटना सोमवार को रोपड़ जिले के मोरिंडा में हुई। घटना के बाद गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने बेअदबी करने वाले युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। संगत युवक को घसीटते हुए गुरुद्वारे से बाहर ले गई। घटना के बाद इलाके के लोगों ने मोरिंडा में सड़क पर धरना शुरू कर दिया। बेअदबी की इस घटना के बाद मोरिंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युवक ने यह हरकत क्यों की? इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गुरुद्वारा साहिब में हुई इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने का अश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई घटना अत्यंत निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी निन्दा का कार्य करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी... हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है... [metaslider id=25498]