ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 May 2023

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारे में हुई फिर बेअदबी , जूते पहन नंगे सिर अंदर घुसा युवक

Sacrilege again in Gurdwara in Patiala, Punjab
Sacrilege again in Gurdwara in Patiala, Punjab
पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के पटियाला में फिर गुरद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश की गई। मिली जानकारी अनुसार यहां राजपुरा में एक युवक नंगे सिर जूते पहनकर गुरुद्वारा सिंह सभा में घुस गया। इसे देख वहां सेवादारों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने फिर कोशिश की तो श्रद्धालु भड़क गए। उन्होंने युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पकड़ा गया युवक राजपुरा का ही रहने वाला है। उसका नाम साहिल है , पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हैड ग्रंथी अवतार सिंह ने बताया कि युवक को एक बार रोककर बाहर निकाला गया था। महिलाओं ने भी उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने धक्कामुक्की की। साहिल ने सिर्फ उन्हें बस इतना कहा कि उसके पिता ने उसे यहां भेजा है। इस घटना के बाद से संगत में रोष है। उसके पिता का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बता दे इससे पहले पटियाला के ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में एक महिला सरोवर के पास शराब पीती मिली थी। जिसे एक श्रद्धालु ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। [metaslider id=25498]