ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 13 August 2025

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने की गुपचुप सगाई, मशहूर बिजनेसमैन की पोती है अर्जुन की होने वाली वाइफ

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने की गुपचुप सगाई, मशहूर बिजनेसमैन की पोती है अर्जुन की होने वाली वाइफ

नेशनल न्यूज़ : टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर के बेटे अर्जुन ने सगाई कर ली है। अर्जुन की सगाई काफी गुपचुप तरीके से हुई है। अर्जुन की होने वाली वाइफ मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। उनका नाम सानिया चंदोक है। अर्जुन और सानिया की सगाई मुंबई में ही हुई, लेकिन इस खास पल को दोनों परिवारों ने प्राइवेट तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला लिया। रिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया।

अर्जुन और सानिया की सगाई को लेकर हाल ही में कुछ खबरें सामने आई थीं, लेकिन दोनों परिवारों की ओर से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

अर्जुन और सानिया शादी के बंधन में कब बंधेंगे इसको लेकर भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अपनी सगाई होने की कोई तस्वीर भी अभी तक अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं की है।