Monday, 10 October 2022
Jalandhar
युद्ध के 229वें दिन रूस ने यूक्रेन पर दागी 83 मिसाइलें
[metaslider id=24944]
कीव : बता दे कि रूस और यूक्रेन की जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। युद्ध के 229वें दिन रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत 9 शहरों पर सोमवार देर रात 83 मिसाइलें दागीं। वहीँ 12 लोग मारे गए और 57 घायल हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के मुताबिक- अगर यूक्रेन ने रूस के शहरों और एटमी ठिकानों को निशाना बनाया तो आगे अंजाम भयानक होगा।
उधर शनिवार को यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। इसके 48 घंटे बाद रूस ने बदला लिया। बता दे रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 7 महीने हो गए हैं। फरवरी के आखिर में जंग की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, यूक्रेन की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से सैनिक वापस बुला लिए थे। वहीँ अब फिर कीव पर हमले शुरू कर दिए गए हैं।
[metaslider id=25498]