ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 01 May 2024

टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा' में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली BJP में हुईं शामिल

Rupali Ganguly, who played the lead character in the television serial 'Anupama', joined BJP.
Rupali Ganguly, who played the lead character in the television serial 'Anupama', joined BJP.

नेशनल न्यूज़ : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले मशहूर अभिनेत्री व टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा' में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली बुधवार को BJP पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-प्रभारी संजय मयूख की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान रुपाली ने कहा कि, 'वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बताए रास्ते पर चलेंगी. मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. प्रधानमंत्री ने मुझे बहुत प्रभावित किया है. भाजपा बहुत अच्छा काम कर रही है और इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होना चाहती थी.'