ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 08 May 2022

पंजाब में शिक्षा मंत्री की काेठी के बाहर हंगामा, बैरीकोड तोड़ आगे बढ़ रहे बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

Ruckus outside education minister's saddle in Punjab, scuffle between unemployed teachers and police who are moving ahead by breaking barricades
Ruckus outside education minister's saddle in Punjab, scuffle between unemployed teachers and police who are moving ahead by breaking barricades
[metaslider id=9199] बरनाला : पंजाब में शिक्षा मंत्री की काेठी के बाहर हंगामा होने की खबर है , बैरीकोड तोड़ आगे बढ़ रहे बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। आपको बता दे कि पीटीआइ बेरोजगार अध्यापक यूनियन रविवार को शिक्षा मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर के बरनाला आवास का घेराव करने जा रही थी, वहीँ बैरीकोड तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे अध्यापकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो उनकी पुलिस के साथ तकरारबाजी हो गई, जिससे वहां पुलिस की अध्यापकों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। वहीँ पीटीआइ बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने आरोप लगाया कि शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर वही व्यक्ति है, जो यूनियन के साथ पानी की टैंकियों पर धरने पर बैठते थे और सुबह 4 बजे उठकर यूनियन के धरने में शामिल होते थे। उन्होंने कहा हमें हमेशा केवल यही कहा जाता था कि जब हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो ,तब मेरी जेब में हरे रंग का पेन होगा तो आपका काम प्राथमिकता के आधार पर होगा। लेकिन अब शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ना तो फोन उठाते हैं और न ही मिलने के लिए समय देते हैं। उन्होंने कहा कि अब ये धरने जारी रहेंगे क्योंकि आम आदमी खास हो गया है।  [metaslider id=711]