Thursday, 24 August 2023
National
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडर से बाहर आया रोवर प्रज्ञान
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू कर दिया है। गुरूवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की। इसरो ने कहा- रोवर प्रज्ञान की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रहे हैं। पूरा सिस्टम नॉर्मल है। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE चालू हो गए हैं। रोवर चलने लगा है।
[metaslider id=25498]