ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 December 2022

पंजाब के तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी

Rocket launcher attack on police station in Tarn Taran, Punjab, terrorist Gurpatwant Singh Pannu took responsibility
Rocket launcher attack on police station in Tarn Taran, Punjab, terrorist Gurpatwant Singh Pannu took responsibility
[metaslider id=24944] अमृतसर : बड़ी खबर है कि पंजाब के तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ है। मिली जानकारी अनुसार अटैक के पीछे खालिस्तान समर्थक आतंकियों का कनेक्शन सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। बता दे जहां यह हमला हुआ है वहां गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर भी है। हालांकि पिछले दिनों रिंदा की पाकिस्तान में मौत की सूचना सामने आई थी। बताया जा रहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रिंदा के टेरर को कायम रखना चाहती है। वहीँ गनीमत रही कि इस हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ चौकी या पुलिस बूथ के शीशे टूटे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सरहाली पहुंचकर हालात का जायजा लिया। [metaslider id=25498]