ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 June 2023

जालंधर में करियाना स्टोर के मालिक का लुटेरों ने चाकू घोंपकर किया कत्ल, घटना CCTV में कैद

Robbers stabbed Kariana store owner to death in Jalandhar, incident captured in CCTV
Robbers stabbed Kariana store owner to death in Jalandhar, incident captured in CCTV
जालंधर  : जालंधर में आज एक करियाना स्टोर के मालिक का लुटेरों ने चाकू घोंपकर कत्ल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बस्ती गुजा मेन बाजार में बिल्ला करियाणा स्टोर है करियाणा कारोबारी बिल्ला रोज सुबह 6:00 बजे दुकान खोल देता है। आज सुबह 6:30 बजे दुकान पर मौजूद था कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे चाकू घोंपकर वार किया। बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। लूट की नीयत से लुटेरों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया और करीब 8 हजार की नकदी लेकर लुटेरे फरार हो गए, जिसकी सी.सी.टी.वी. कैमरे में तस्वीरें भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारने वाले युवक नशेड़ी थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। [metaslider id=25498]