Saturday, 01 October 2022
Jalandhar
जालंधर के PAP चौक पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, बसें टेढ़ी खड़ी कर रोड किया जाम
[metaslider id=24944]
[metaslider id=9199]
जालंधर : खबर है कि पंजाब रोडवेज़ पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने अपने मांगो के लिए आज PAP चौक पर धरना लगा दिया। वहीँ चौक के बीच में ही रोडवेज़ कर्मचारियों ने बसें टेढ़ी खड़ी कर दीं। इससे होशियारपुर-फगवाड़ा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रुक गया। वहीँ शहर में भी चौक जाम होने के कारण वाहनों की लंबी लाईने लग गईं। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 10 से 15 साल विभाग में नौकरी करते हुए हो गए हैं, लेकिन उन्हें रेगुलर करने की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले चुनाव के दौरान उनसे कई वादे किए थे, लेकिन उनमें से पूरा अभी एक भी नहीं हुआ है।
[metaslider id=25498]
रोडवेज़ के कर्मचारियों का कहना है कि हर महीने उन्हें अपने वेतन के लाले पड़े होते हैं। उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। अपना वेतन लेने के लिए हर महीने संघर्ष करना पड़ता है। कोई महीना ऐसा नहीं निकलता, जब रोडवेज़ के कर्मचारियों को वेतन के लिए धरना प्रदर्शन न करना पड़ता हो। वहीँ रोडवेज़ के कर्मचारियों का कहना कि है कि एक तरफ सरकार दावा करती है कि राज्य में ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ खुद ही रोडवेज़ में ठेके पर लोगों को भर्ती कर रही है।
[metaslider id=24910]