Tuesday, 20 April 2021
Jalandhar
पत्नी की लाश देख रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने खोया आपा, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी
[metaslider id="711"]
जालंधर (संदीप ): जालंधर के मिट्‌ठापुर में पंजाब पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे ने पत्नी की लाश देख इस कदर आपा खोया कि अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन के ACP हरिंदर सिंह गिल व थाना डिवीजन 7 के SHO रशमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल धारा 174 CRPC के तहत कार्रवाई कर लाश वारिसों को सौंप दी गई है।
[metaslider id="1461"]
सेवामुक्त पंजाब पुलिस कर्मी दलीप सिंह ने बताया कि उसके बेटा मोहन सिंह ड्राइवरी करता था। उसकी शादी 19 साल पहले जालंधर के ही लतीफपुरा की किरणजीत कौर से हई थी। कुछ समय से उसकी पत्नी मायके में ही रह रही थी। सोमवार देर रात मोहन सिंह को फोन आया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वो लाश लेकर ससुराल आ गए। जब मोहन ने पत्नी की लाश देखी तो वो तैश में आ गया। वह दूसरे कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
[metaslider id="5345"]
source link