Thursday, 14 November 2024
Punjab
पंजाब में रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्टल से खुद को मारी गोली
पंजाब : खबर मिली है कि अमृतसर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुखविंदर रंधावा ने खुद को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसके अलावा उनके खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। ये घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान सुखविंदर रंधावा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुखविंदर रंधावा लंबे समय से अमृतसर में हैं। उन्होंने स्पेशल टास्क फोर्स में लंबे समय तक काम किया।
जानकारी अनुसार रंधावा के खिलाफ कई मामलों में विभागीय जांच चल रही थी। जिसके कारण वो दिमागी परेशान थे। उन्होंने अपने माथे पर गोली मारी है।