Wednesday, 04 November 2020
National
आत्महत्या के एक पुराने मामले में रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार
[metaslider id="711"]
मुंबई (अनिल ): आत्महत्या के लिए उकसाने के एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस नेÂ बुधवारÂ सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिसÂ अर्नब गोस्वामी के वर्ली स्थित निवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्नब गोस्वामी की हिरासत को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।Â
[metaslider id="9199"]
अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया है।
Â
वहीं, अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज को प्रसारित किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और अर्नब के बीच झड़प हो रही है।
source link