ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 26 May 2023

सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत

Relief to Satyendar Jain from the Supreme Court
Relief to Satyendar Jain from the Supreme Court
नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर  6 हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सत्येंद्र जैन को अपनी मेडीकल रिपोर्ट कोर्ट में जमा करानी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सत्येंद्र जैन को दिल्ली एनसीआर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 11 जुलाई तक की अंतरिम जमानत दी है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी और उनसे मेडिकल रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा है। [metaslider id=25498]