ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 20 May 2024

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, शंभू रेलवे स्टेशन से किसानों ने धरना किया समाप्त

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, शंभू रेलवे स्टेशन से किसानों ने धरना किया समाप्त

पंजाब : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है । पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू में किसानों ने रेलवे स्टेशन से 34 दिनों से चल रहे अपने ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन को खत्म करने का फैसला लिया है। वहीँ आज किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। बता दे हरियाणा पुलिस से किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान शंभु रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे ।

अब किसानों का विरोध प्रदर्शन रेलवे ट्रैक से हटकर प्रमुख बीजेपी नेताओं के आवास पर शिफ्ट हो जाएगा. विरोध प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा करते हुए किसान नेता ने कहा कि वे पंजाब और हरियाणा के प्रमुख भाजपा नेताओं के घरों के बाहर अपना धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

किसानों ने कहा कि 22 मई को शंभू सीमा पर एक रैली आयोजित की जाएगी। हालांकि हरियाणा सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी है, लेकिन किसानों ने अपना धरना सीमा से हटाकर स्थानांतरित करने का फैसला किया है।

जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा, “चूंकि भाजपा नेता किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने अपना विरोध शंभू और खनौरी सीमाओं और उन स्थानों पर केंद्रित करने का फैसला किया है जहां भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य का दौरा कर रहे हैं।”