ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 February 2021

Red Fort Violence: दीप सिद्धू गिरफ्तार , पुलिस ने रखा था एक लाख रुपये का इनाम

Jalandhar police registered a case against Punjabi actor Deep Sidhu, accused of hurting religious sentiments
Jalandhar police registered a case against Punjabi actor Deep Sidhu, accused of hurting religious sentiments
[metaslider id="711"] नई दिल्ली ( अनिल ): दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है । करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने उसे देर रात करनाल से गिरफ्तार किया । [metaslider id="9199"] पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है जो कैलिफोर्निया में रहती है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र और अभिनेत्री विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी।   हाल ही में किया था एक वीडियो जारी: हाल ही में पंजाबी अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। इसलिए उसे किसी बात का कोई डर नहीं है। वह मामले से जुड़े सबूत जुटा रहा है और दो दिन बाद पुलिस के सामने पेश होगा। उसने जांच एजेंसियों से उसके परिवार को परेशान न करने के लिए कहा था।  [metaslider id="5345"]   source link