ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 28 January 2022

पंजाब कांग्रेस में बगावत : मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Rebellion in Punjab Congress: Chief Minister Charanjit Channi's brother Dr. Manohar Singh will contest as an independent
Rebellion in Punjab Congress: Chief Minister Charanjit Channi's brother Dr. Manohar Singh will contest as an independent
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने शुक्रवार को बस्सी पठाना से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है । बता दे कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले एक परिवार एक टिकट का नियम लागू किया था। इसी नियम की वजह से चन्नी के भाई डॉ. मनोहर को टिकट नहीं दिया गया। वहीँ कांग्रेस हाईकमान ने बस्सी पठाना से मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया है। इसके बाद सीएम चन्नी के भाई मनोहर सिंह ने इसी क्षेत्र से कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान कर ढोल धमाकों के साथ चुनावी मुहिम का आगाज किया। बता दे कि डॉ. मनोहर सिंह ने एलान किया था कि कांग्रेस से टिकट न मिलने पर भी वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि लोगों का समर्थन उनके साथ है। [metaslider id=1461]