Friday, 21 January 2022
Punjab
चुनावों से पहले पंजाब को दहलाने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकामयाब
[metaslider id=9199]
अमृतसर : बड़ी खबर मिली है कि चुनावों से पहले और करीब आ रहे गणतंत्र दिवस पर पंजाब को दहलाने की कोशिश को पंजाब पुलिस ने नाकामयाब कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने गुरदासपुर के गांव गाजीकोट से साढ़े 3 किलो से ज्यादा RDX, 40 मिमी अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ दो 40 मिमी ग्रेनेड, 9 डेटोनेटर और आईईडी के लिए टाइमर के दो सेट बरामद किए हैं। वहीँ आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने बताया कि यूबीजीएल एक शॉर्ट रेंज ग्रेनेड लॉन्चिंग हथियार है, जो कि 150 मीटर की रेंज तक नुकसान पहुंचा सकता है। वहीँ चुनाव हो या गणतंत्र दिवस यह वीवीआईपी सुरक्षा के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
[metaslider id=5345]