ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 25 April 2024

RBI का कोटक महिंद्रा बैंक पर सख्‍त एक्शन , नए ग्राहक बनाने व Credit Cards जारी करने पर लगाई पाबंदी

RBI's strict action on Kotak Mahindra Bank, ban on making new customers and issuing credit cards
RBI's strict action on Kotak Mahindra Bank, ban on making new customers and issuing credit cards

नई दिल्ली : खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रैडिट कार्ड जारी करने पर बुधवार को तत्काल पाबंदी लगा दी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोटक बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में कमी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि उक्त दो निर्देशों के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों (क्रेडिट कार्ड धारकों समेत) को दूसरी हर तरह की बैंकिंग सेवा देना जारी रखेगा।