ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 31 January 2024

RBI ने Paytm को दिया बड़ा झटका, अब नए ग्राहक नहीं जोड़ पाएगा Paytm Bank

RBI gave a big blow to Paytm, now Paytm Bank will not be able to add new customers.
RBI gave a big blow to Paytm, now Paytm Bank will not be able to add new customers.
नेशनल न्यूज़ : डिजिटल पेमेंट और वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी Paytm बड़े संकट में आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आदेश दिया है कि पेटीएम बैंक नए ग्राहकों को जोड़ना बंद कर दे। रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम बैंक को यह आदेश तत्काल प्रभाव से मानना होगा।आरबीआई ने कहा है कि एक विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटर्स की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट से बैंक में गैर अनुपालन और मैटेरियल सुपरवाइजरी चिंताओं का पता चला है। ऐसे में आगे की कार्रवाई करने की जरूरत है। इसके साथ ही 29 फरवरी 2024 के बाद से मौजूदा ग्राहकों के अकाउंट्स में भी ट्राजैक्शंस पर रोक लगा दी गई है। 29 फरवरी तक है मौका नए प्रतिबंध 29 फरवरी के बाद लागू होंगे. उसके बाद किसी Paytm कस्टमर के अकाउंट, वॉलेट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, FasTags,NCMC कार्ड में ना तो कोई डिपॉजिट होगा ना ही क्रेडिट ट्रांजेक्शन हो पाएगा. हालांकि, आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि सेविंग्स बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट और फास्टैग आदि सेवाओं समेत खाते में उपलब्ध राशि को निकालने या इस्तेमाल करने में कोई रोक नहीं लगाई है।