ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 02 December 2023

रणबीर कपूर की 'एनिमल' मूवी ने सफलता का परचम लहराया

Ranbir Kapoor's 'Animal' movie became a success
Ranbir Kapoor's 'Animal' movie became a success
बॉलीवुड : रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में धमाका कर रही है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सफलता का परचम लहरा दिया। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'एनिमल' ने शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' को धूल चटा दी। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी 'एनिमल' का डंका बज रहा है। वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं विदेशी धरती पर भी फिल्म का जादू चल पड़ा है। वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली ये तीसरी फिल्म बन गई है। वहीं, आंकड़ों के हिसाब से यह फिल्म टॉप कलेक्शन करने वाली लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। [metaslider id=25498]