ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 January 2024

अयोध्या में पधारे रामलला , देशभर में मनाई जा रही दिवाली

Ramlala arrived in Ayodhya, Diwali being celebrated across the country
Ramlala arrived in Ayodhya, Diwali being celebrated across the country
नेशनल न्यूज़ /22 जनवरी 2024 : आज अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुई और पूरे कार्यक्रम को देशभर के लोगों ने टेलीविजन के जरिये अपने घरों और मंदिरों में देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-दुनिया की तमाम हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज की उपस्थिति में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हुआ . इस दौरान गर्भ गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में यह अनुष्ठान पुरा हुआ . राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां मौजूद अतिथियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान राम अब तंबू में नहीं रहेंगे, बल्कि अब एक भव्य मंदिर में निवास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे राम आए हैं। युगों-युगों के लंबे इंतजार के बाद हमारे राम आ गए हैं।'' अयोध्या में रामलला का आगमन हो चुका है। नए बने मंदिर में आर आज रामलला विराजमान हो चुके हैं और उनकी प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न हो गई है। अवध में राम के आगमन के साथ ही पूरा देश राममय हो गया है। शाम होते ही पूरा देश दीयों से जगमग हो उठा है जैसे मानों दीपावली मनाई जा रही है। अयोध्या समेत पूरा देश में दीपोत्सव की धूम है। शाम होते ही पूरा देश दीयों से जगमग हो उठा है। लोग दीपावली की ही तरह अपने घरों को दीयों और लाइटों से सजा दिए हैं। इसके साथ-साथ आतिशबाजी भी देखने को मिली है। लोग अपने घरों की बालकनियों से लेकर छतों तक पर दीपक जला रहे हैं।