ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 18 August 2024

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर बनेंगे ये शुभ योग, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर बनेंगे ये शुभ योग, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं.

बता दे इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है।

राखी बांधने के ये रहेंगे मुहूर्त :-

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के दो शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. आप इनमें से किसी भी शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.रक्षाबंधन पर राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. यानी राखी बांधने के लिए पूरे 2 घंटे 33 मिनट का समय मिलेगा.

दूसरा शुभ मुहूर्त- इसके अलावा आप शाम के समय प्रदोष काल में भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. इस दिन शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा.

भद्रा का साया :-

भद्रा काल की शुरुआत- 19 अगस्त सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर भद्रा काल का अंत- 19 अगस्त दोपहर 01 बजकर 31 मिनट पर भद्रा काल पूंछ- सुबह 09 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट पर भद्रा काल मुख- सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर

रक्षाबंधन पर 4 शुभ संयोग :-

इस बार रक्षाबंधन पर एक नहीं, बल्कि चार शुभ योग एक साथ बनने जा रहे हैं.दरअसल, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, शोभन योग 19 अगस्त की सुबह 04 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और समापन 20 अगस्त की रात 12 बजकर 47 मिनट पर होगा. हालांकि, भद्रा के कारण इन शुभ योगों में राखी नहीं बांधी जा सकती है.