Thursday, 18 February 2021
National
राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, गलतफहमी में न रहे केंद्र, फसलों को जला देंगे पर वापस नहीं जाएंगेÂ किसान
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने फिर कहा कि केंद्र किसान आंदोलन को लेकर किसी भी गलतफहमी न रहे। हरियाणा के खरक पूनिया में आयोजित महापंचायत में टिकैत ने कहा कि केंद्र न सोचे कि किसान फसल की कटाई के लिए वापस चले जाएंगे और आंदोलन खत्म हो जाएगा।
[metaslider id="1461"]
टिकैत ने कहा कि हम अपनी फसलों को जला देंगे लेकिन वापस नहीं जाएंगे। सरकार यह न सोचे कि विरोध दो महीने में खत्म हो जाएगा। हम फसल कटाई के साथ-साथ विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि फसलों की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। जरूरत पड़ी तो हम अपने ट्रैक्टरों को पश्चिम बंगाल में भी ले जाएंगे। किसानों को वहां भी एमएसपी नहीं मिल रही है।Â किसानों ने भी हाथ उठाकर टिकैत की बात का समर्थन किया।Â
[metaslider id="5345"]
source link