ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 November 2021

राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर जल्द ही भारत में शुरू करेगी अपनी सेवाएं , 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों के दिए ऑर्डर

Rakesh Jhunjhunwala's Akasa Air will soon start its services in India, orders for 72 Boeing 737 MAX aircraft
Rakesh Jhunjhunwala's Akasa Air will soon start its services in India, orders for 72 Boeing 737 MAX aircraft
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बता दे कि राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर जल्द ही भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। मिली जानकारी अनुसार अकासा एयर ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों की खरीद का ऑर्डर दिया है। बता दे कि कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को एक बयान जारी कर दी है । आपको बता दे कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले महीने भारत में अकासा एयर के संचालन लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान किया था। मिली जानकारी मुताबिक अकासा एयर की योजना 2022 से अपनी सेवाएं शुरू करने की है। बता दे कि राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के बादशाह कहे जाते हैं। राकेश झुनझुनवाला ऐसे समय में नई एयरलाइन की शुरूआत कर रहे हैं, जब ज्यादातर विमानन कंपनियां घाटे में चल रहीं हैं। वहीँ कंपनी ने यात्रियों को सस्ता टिकट और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने की बात कही है। [metaslider id=1461]