Tuesday, 01 July 2025
HIMACHAL
हिमाचल में बारिश से तबाही, 11 जगह बादल फटे, 4 मरे, 16 लापता…
हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही हुई है। आपदा प्रबंधन की ओर से पिछले 13 घंटे में हुए नुकसान को लेकर भी रिपोर्ट जारी की गई है। 11 जगह बादल फटने के मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 16 लोग लापता हैं, वहीं, 277 लोगों को सुरक्षित तौर पर बचा लिया गया है। चंबा जिले में 3, हमीरपुर में 51 और मंडी में 233 लोगों को बचाया गया है। इन इलाकों में 10 से ज्यादा घर और लगभग 12 गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं।
[metaslider id=75534]हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है। सीएम ने कहा कि राज्य में बारिश की वजह से लगभग 500 करोड़ का नुकसान हुआ है। ब्यास नदीं उफान पर है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है.
[metaslider id=34068]हाल में मंडी जिले में 4 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। पिछले 11 दिन की बात करें तो अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।विभाग की ओर से लोगों को लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। अगले 24 घंटे भी बारिश का खतरा है। सीएम ने टूरिस्ट्स को शहरी इलाकों में रहने को कहा है। सुक्खू ने कहा कि फिलहाल दुर्गम और ग्रामीण इलाकों में हालात सही नहीं हैं। अधिकतर नेशनल हाईवे चल रहे हैं। विभाग की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। बिजली परियोजनाओं को बारिश की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है।
[metaslider id=24944]गोहर, बगस्याड, धर्मपुर के इलाकों में बादल फटने के मामले सामने आए हैं। पिछले 2-3 सालों में बादल फटने के मामलों में बढ़ोतरी आई है।