ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 17 October 2024

रेल यात्री ध्यान दे , 4 महीने पहले नहीं बुक करा पाएंगे ट्रेन का टिकट, अब सिर्फ इतने दिन पहले खुलेगी रिजर्वेशन विंडो

Indian Railways increased the number of special trains for the convenience of passengers on the occasion of Diwali and Chhath
Indian Railways increased the number of special trains for the convenience of passengers on the occasion of Diwali and Chhath

नेशनल न्यूज़ : रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। अब आप 120 दिन के बजाय 60 दिन पहले ही टिकट बुक करा सकते हैं। रेल मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दी गई है। इससे लोगों को एडवांस में टिकट बुक करने के लिए कम समय मिलेगा। यह व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होगी।

रेलवे ने इस नोटिफिकेशन में बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।