ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 08 July 2023

रेल यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, एसी ट्रेनों में किराए में होगी भारी कटौती

Railway passengers got a big gift, there will be a huge reduction in fares in AC trains
Railway passengers got a big gift, there will be a huge reduction in fares in AC trains
नैशनल न्यूज़ : भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग सुविधा वाली ट्रेनों में किराए में छूट देनी की शक्तियां जोनल रेलवे को सौंपी हैं, जिससे किराए में 25% तक की कमी आएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया कम किया जाएगा। यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोचों सहित एसी बैठने की सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव कक्षाओं में लागू होगी। छूट का तत्व मूल किराये पर अधिकतम 25% तक होगा। अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी इत्यादि, जो भी लागू हो, अलग से लगाए जाएंगे। ऑक्यूपेंसी के आधार पर सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है। [metaslider id=25498]