Sunday, 27 November 2022
National
बड़ी खबर : महाराष्ट्र में रेलवे फुट ब्रिज का स्लैब गिरा, 60 फ़ीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग
[metaslider id=24944]
मुंबई : बड़ी घटना की खबर मिल रही है कि महाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक स्लैब गिर गया है । इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमे 8 की हालत गंभीर बताई गई है।
बता दे कि घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया । वहीँ स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। वहीँ गनीमत रही कि हादसे के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
[metaslider id=25498]