ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 27 September 2023

सोढल मेले को लेकर लोगों की सुरक्षा के चलते रेलवे विभाग ने बंद किए ये फाटक

Railway department closed these gates due to safety of people regarding Sodhal fair
Railway department closed these gates due to safety of people regarding Sodhal fair
जालंधर : आपको बता दे श्री सिद्ध बाबा सोढल का प्रसिद्ध मेला 28 सितंबर को मनाया जा रहा है लेकिन इससे पहले ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। हर साल लाखों लोग बाबा सोढल के दर्शन के लिए आते हैं। बाबा सोढल मेले के कारण जिला प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिक्रयोग है कि मंदिर से थोड़ी दूरी पर रेल लाइनें स्थित है। जिले के डिप्टी कमिश्नर ने भी रेलवे अथॉरिटी को एक पत्र लिखकर सोढल मंदिर के नजदीक स्थित रामनगर और चंदन नगर रेलवे फाटकों को 1 अक्तूबर तक पूर्ण रूप से बंद रखने को कहा है। इसलिए हादसे की कोई गुंजाइश न रहे , रेलवे विभाग ने ट्रेन ड्राइवरों के लिए शार्प लुक आऊट का कॉशन जारी किया है। इसका मतलब ड्राइवर अति ध्यान पूर्वक होरन बजाते हुए ट्रेन चलाएगा। जिक्र योग्य है कि इस फाटक से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं। इस दौरान 15 किलोमीटर की स्पीड से ही ट्रेनें गुजरेंगी। उल्लेखनीय है कि कई लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए बंद फाटक को भी पार करने लगते हैं कुछ लोग शॉर्टकट भी अपनाते हैं जो कि किसी भी समय उन पर भारी पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि रेल नियमों का उल्लंघन बिल्कुल भी न करें। [metaslider id=25498]