Wednesday, 02 February 2022
National
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा , बोले - प्रधानमंत्री को केवल अंबानी-अडाणी की फिक्र
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि देश चलाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा भारत कोई साम्राज्य नहीं है और राज्यों को दबाया नहीं जा सकता। बता दे कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कहा- यहाँ दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक भी शब्द नहीं था। इसके अलावा उन्होंने कहा कोरोना के समय जो सपोर्ट आपको देना था, वह नहीं दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि 84% हिंदुस्तानियों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने वापस गरीबी में डाल दिया।
[metaslider id=711]