ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 December 2022

राहुल गांधी ने कहा पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25% से ज़्यादा हुआ सस्ता , लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया

Rahul Gandhi said that crude oil has become cheaper by more than 25% in the last 6 months, but the central government has not reduced even a single rupee
Rahul Gandhi said that crude oil has become cheaper by more than 25% in the last 6 months, but the central government has not reduced even a single rupee
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच एक बार महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 6 महीनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं। बता दे कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपये से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। बता दे कि दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। [metaslider id=25498]