Friday, 05 December 2025
National
इंडिगो फ्लाइट संकट पर BJP पर भड़के राहुल गांधी
नेशनल न्यूज़ : इंडिगो फ्लाइट संकट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का गुस्सा फूटा है। राहुल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "इंडिगो का यह संकट दरअसल इस सरकार के एकाधिकार मॉडल की भारी कीमत है। एक बार फिर आम यात्री को देरी, कैंसिलेशन और बेबसी की मार झेलनी पड़ रही है।" राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि भारत को हर क्षेत्र में स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता है, न कि "मैच-फिक्सिंग" वाला क्रोनी एकाधिकार।
संकट की वजह क्या है?
इंडिगो ने गुरुवार को 550 से अधिक और शुक्रवार को लगभग 400 उड़ानें रद्द कर दीं। इससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने DGCA को बताया है कि नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के दूसरे चरण को लागू करने में उनकी प्लानिंग और कैलकुलेशन में बड़ी चूक हो गई। इस गलती के कारण पायलटों की उपलब्धता अचानक कम हो गई।