Saturday, 18 December 2021
National
राहुल गांधी व प्रियंका की अमेठी में पदयात्रा, शामिल हुई भारी भीड़ , महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश
[metaslider id=711]
अमेठी : बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2019 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव हारने के लम्बे समय बाद अमेठी पहुंचे। वहीँ राहुल गांधी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा भी की। यहां उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली पर भी कटाक्ष किया। बता दे कि राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पदयात्रा के लिए मेरा कार्यक्रम मांगा था। उन्होंने कहा मैंने बहन से कहा कि लखनऊ के कार्यक्रम में जाने से पहले मैं अपने घर अमेठी जाना चाहता हूं। राहुल बोले मैंने उनके अनुरोध पर कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा मैं लखनऊ से नहीं अपने घर अमेठी से शुरू करूंगा। अमेठी मेरा घर है। उन्होंने कहा मेरे व अमेठी के पारिवारिक रिश्ते हैं। उन्होंने कहा जनता की आंखों में अब सिर्फ सरकार के लिए आक्रोश है। यहाँ इस दौरान भारी भीड़ जुटी थी। यहाँ उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग यहां मुझे सुनने आए इसके लिए आपका दिल से धन्यवाद। इसके अलावा राहुल बोले मैं तो 2004 में राजनीति में आया और पहला चुनाव मैं यहां से लड़ा था। आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया। में आपके बीच रहकर काम करना सीखा हूं। वहीँ राहुल बोले मेरे साथ आप इस रास्ते पर हमेशा चले इसलिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। वहीँ राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग अब देश की हालत देख रहे है। उन्होंने कहा इस समय देश के सामने दो सबसे बड़े सवाल हैं। एक बेरोजगारी तथा दूसरा महंगाई, इस पर ना तो मुख्यमंत्री बोलते हैं और ना ही देश के प्रधानमंत्री। वहीँ राहुल बोले प्रधानमंत्री तो जनता का ध्यान भटकाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कभी मोदी जी गंगा नदी में स्नान करेंगे तो कभी केदारनाथ चले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ध्यान भटकाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा आज लद्दाख में चीन की सेना ने हिंदुुस्तान की 10 किमी जमीन छीन ली है, लेकिन पीएम मोदी जी चुप हैं। राहुल बोले कि आज मैं आपको यह समझाने आया हूं कि हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं, और उनको हिंदुस्तान में रोजगार क्यों नहीं मिल सकता। वहीँ दूसरा सवाल इतनी तेजी से महंगाई क्यों बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी बोले नरेन्द्र मोदी जी इनका जवाब आपको नहीं देंगे, इसलिए मैं आपको इसका जवाब दे रहा हूं। वहीँ उन्होंने कहा कि PM मोदी ने देश को अपने दो-तीन पूंजीपति मित्रों के हवाले सब कर रखा है। इसके अलावा राहुल बोले आप देखिए नरेंद्र मोदी तीन कृषि काला कानून लाए। एक वर्ष बाद ही प्रधानमंत्री माफी मांगते हैं और कहते हैं मुझसे गलती हो गई और तीनों किसी कानून को वापस ले लिए। [metaslider id=1461]