Monday, 12 October 2026
National
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
नेशनल न्यूज़ : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में सोमवार शाम को इंडिया गठबंधन का मार्च सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। विपक्ष की लीगल टीम ने चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। यह याचिका राहुल, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं द्वारा दायर की गई है। जिसपर कल यानी मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह याचिका 12 अक्टूबर 2026 को शाम 4:37 बजे फाइल की गई है। फिलहाल इसकी स्थिति लंबित दिख रही है और इसका केस नंबर डब्ल्यू.पी.(सी) नंबर के तहत दर्ज हुआ है। इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
किन 11 सदस्यों ने दाखिल की याचिका?
यह याचिका अकेले राहुल गांधी की नहीं, बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के 11 बड़े नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रसन्ना एस इस मामले में पैरवी कर रहे हैं।