ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 14 May 2023

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की हुई सगाई , दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

Raghav Chadha-Parineeti Chopra got engaged, Delhi CM Arvind Kejriwal congratulated
Raghav Chadha-Parineeti Chopra got engaged, Delhi CM Arvind Kejriwal congratulated
नई दिल्ली : खबर है कि AAP सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई की शाम सगाई की । सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में शाम 5 बजे शुरू हुई।करीब 9 बजे परिणीति और राघव ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज सामने आते ही सेलेब्स समेत नेता नगरी से जुड़ी हस्तियां कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रही हैं। वहीँ दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने बड़े ही खास अंदाज में कपल को सगाई की बधाइयां दी। सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अरविंद ने लिखा- ‘जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर आप दोनों को हमेशा खुश रहें। भगवान की बनाई आपकी ये खूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।’ इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीति की सगाई में शिरकत की। इसके अलाव मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे। इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कपल को सगाई की बधाईयां दीं। सगाई समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई पॉलिटिशियन ने शिरकत की। [metaslider id=25498]